मध्य प्रदेश सोलर पंप योजना 2022 | सोलर पंप हेतु पंजीकरण प्रक्रिया | CM Solar Pump Scheme Form | एमपी मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना ऑनलाइन आवेदन, दस्तावेज़ / पात्रता
मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना: मध्य प्रदेश के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है, सरकार अब राज्य के किसानों को खेत में सिचाई के लिए सोलर पम्प वितरित कर रही है। यदि आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो जल्द से जल्द आवेदन करें। बता दें, मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के किसानो को लाभ पहुंचने के लिए “मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना” की शुरुआत की है।
इस योजना के शुरू होने से कई सारे गरीब किसानों का फायदा हुआ है और खेतीं के उत्पादन में भी वर्द्धि हुई है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको “Mukhyamantri Solar Pump Yojana 2022” के बारे में पूरी जानकारी देंगे। हमारे साथ बने रहे और इस लेख को अंत तक पढ़िए।
- मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना मध्य प्रदेश 2022
- सोलर पंप योजना मध्य प्रदेश जानकारी हिंदी में
- मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना मुख्य उद्देश्य
- CM Solar Pump MP Scheme 2022 के लाभ
- सोलर पंप योजना मध्य प्रदेश पंजीकरण हेतु दस्तावेज़ / पात्रता
- मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना मध्य प्रदेश 2022 ऑनलाइन आवेदन
- सोलर पंप प्रकार
- हितग्राही लॉग इन कैसे करें?
- विभागीय लॉगिन कैसे करें
- Solar Pump User Manual PDF डाउनलोड कैसे करें?
- Share this:
- Like this:
मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना मध्य प्रदेश 2022
MP Mukhyamantri Solar Pump Yojana 2022: यह एक ऐसी योजना है जिसके द्वारा राज्य के किसानों को खेत में सिचाई करने के लिए Solar Pump दे रही है, ताकि किसान अपनी फसल पर ध्यान दे सकें और उत्पादन में वर्द्धि कर सकें। मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना के तहत केंद्र सरकार व मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अधिकतम 90 प्रतिशत तक अनुदान/आर्थिक मदद की जा रही है।
बता दें इस योजना के तहत उन किसान भाइयो को प्राथमिकता दी जा रही है जिनके पास बिजली की समस्या है, जहाँ पर बिजली का विकास ही नहीं है, जहाँ कृषि पम्पों हेतु स्थाई कनेक्शन भी नहीं है, विद्युत कम्पनियों की वाणिज्यिक हानि अधिक है, बिजली की लाईन खेत से 300 मीटर से अधिक है, और भी बहुत सी स्थितियां है। इसलिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा उन सभी जगह सोलर पंप लगवाए जाएंगे जहाँ पर खेती की सिचाई के लिए पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।
सोलर पंप योजना मध्य प्रदेश जानकारी हिंदी में
योजना का नाम | मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना मध्य प्रदेश |
इनके द्वारा शुरू की गयी | मध्य प्रदेश सरकार द्वारा |
लाभार्थी | राज्य के किसान |
उद्देश्य | राज्य के किसानो सोलर पंप उपलब्ध करना और फसल उत्पादन में वद्धि के लिए प्रोत्साहित करना। |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://cmsolarpump.mp.gov.in |
मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना मुख्य उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानो को खेतों में सिंचाई करने के लिए सोलर पम्प उपलब्ध करवाना, ताकि किसान अपनी फसल को अधिक मात्रा में उत्पादन कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें। बता दें कि अधिकांश किसान भाई ऐसे है जिनके पास सिंचाई के लिए उचित व्यवस्था नहीं है, डीजल पम्पों के द्वारा वह अपने खेतों की सिंचाई करते है, जिससे सिंचाई करने में काफी खर्च आता है और प्रदूषण भी काफी होता है।
इसके अलावा अधिकांश किसान का इन सब परेशानियों के कारण घर का खर्च पर परिवार का पालन पोषण करने में असमर्थ रहते है, क्योकि वे सभी किसान अपनी खेती पर निर्भर रहते है। इसलिए सरकार ने इन सब परेशानियों को ध्यान में रखते हुए Madhya Pradesh Solar Pump Yojana की शुरुआत की है। इस योजना के जरिये सरकार सब्सिडी दर पर सोलर पम्प उपलब्ध करा रही है, और साथ ही बागवानी की फसलों को बढ़ावा दे रही है।
CM Solar Pump MP Scheme 2022 के लाभ
- योजना के तहत किसानों को निशुल्क सोलर पम्प प्रदान किये जायेगे।
- मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश के किसानो को ही दिया जायेगा।
- ऐसे गांव जहाँ बिजली पहुंच नहीं सकती, या फिर विधुत लाइन खेत से कम से कम 300 मीटर की दूरी पर है तो उन गावों में इस योजना का लाभ दिया जायेगा।
- MP सोलर पम्प योजना के तहत उन किसानो को प्राथमिकता दी जाएगी, जहाँ कंपनियों द्वारा बिजली के कनेक्शन की व्यवस्था नहीं की है, इस वजह से वहां के किसान सिंचाई हेतु बिजली के अस्थायी कनेक्शन करते है।
- Solar Pump Scheme का लाभ उन जगहों पर भी दिया जायेगा जहाँ फसलों के प्रकार के आधार पर सिंचाई हेतु पानी की अधिक खपत होने के कारण बिजली की ज्यादा खपत होना।
सोलर पंप योजना मध्य प्रदेश पंजीकरण हेतु दस्तावेज़ / पात्रता
- सोलर पम्प संयंत्र का लाभ लेने के लिए आवेदनकर्ता मध्य प्रदेश राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- आवेदनकर्ता के पास आधार कार्ड होना चाहिए।
- आवेदनकर्ता के पास किसान कार्ड होना चाहिए।
- आवेदनकर्ता के पास निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- आवेदक की खेती योग्य भूमि के सभी जरूरी दस्तावेज।
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना मध्य प्रदेश 2022 ऑनलाइन आवेदन
मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना ऑनलाइन पंजीकरण करना चाहते है तो आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (cmsolarpump.mp.gov.in) पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होमपेज ओपन हो जायेगा, जिसमे कई सारे विकल्प दिखाई देंगे।
- अब आपको “नवीन आवेदन करे” विकल्प का चयन करना है।
- इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने Madhya Pradesh Solar Pump का लॉगिन पेज ओपन हो जायेगा।
- लॉगिन पेज पर आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
- मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर OTP आएगा।
- अब आप OTP सत्यापन करना होगा।
- इसके बाद कृषक की सामान्य जानकारी देनी होगी जैसे कि आवेदक का नाम ,जिला ,तहसील , गांव, लोकसभा, विधानभा, पिनकोड, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, और अन्य जानकारी देनी होगी।
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको Next बटन पर क्लिक करना है।
- Next बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने निम्न अनुसार स्क्रीन प्राप्ती होगी। जिसमे आपको आधार E-KYC जानकारी, बैंक अकाउंट की जानकारी, समग्र सत्यापन की जानकारी, जाति सत्यापन की जानकारी, खसरा मैपिंग की जानकारी, सोलर पंप की जानकारी आदि देनी होगी।
- पहला पेज: आपको सबसे पहले “आधार E-KYC की जानकारी” भरनी होगी, जिससे व्यक्ति की पहचान संबंधी जानकारी इलेक्ट्रानिक तरीके से प्राप्त हो सकें। अब आपको next बटन पर क्लिक करना है।
- दूसरा पेज: इसके बाद आपको “बैंक अकाउंट की जानकारी” जिसमे बैंक खाताधारक का नाम, बैंक खाता संख्या, बैंक IFSC कोड, बैंक का नाम, बैंक शाखा का नाम आदि भरना होगा। इसके बाद आपको next बटन पर क्लिक करना है।
- तीसरा पेज: अब आपको समग्र सत्यापन की जानकारी देनी है जिसमे आपको समग्र क्रमांक, समग्र परिवार क्रमांक आदि भरना है, अब आपको सुरक्षित बटन पर क्लिक करना है।
- चौथा पेज: अब आपको जाति का सत्यापन करना है कि आप ST, SC, OBC, GEN किस जाती में आते हो उसकी घोषणा करनी है और next बटन पर क्लिक करना है।
- पांचवा पेज: इस पेज में आपको खसरा मैपिंग की जानकारी देनी है जिसमे तीन लिंक है इन लिंक से खसरा मैपिंग की जानकारी दे सकता है।
- आधार से जुडे खसरे प्राप्त करना
- अन्य कृषि भूमि खसरे की लिंक
- अन्य वन क्षेत्र अधिकार पट्टा या शासकीय पट्टा
- अब आपको Next बटन पर क्लिक करना है।
- छठा पेज: अब आपको सोलर पंप की जानकारी भरनी होगी, जिसमे खसरा नंबर, खेत खसरे पर विद्युत कनेक्शन की स्थिति, जल स्रोत जिस पर सोलर पंप लगता है, जल स्रोत का प्रकार, सोलर पंपिंग सिस्टम का प्रकार, सोलर पंपिंग सिस्टम के विक्रेता, भूमिगत जल की गहराई (फिट में ), बोरवेल की गहराई (फिट में ), दैनिक पानी की आवश्यकता (ली. में ), जलस्त्रोत से पैनल की अनुमानित दूरी (फिट में ) सभी जानकारी सही सही भरनी है, और Next बटन पर क्लिक करना है।
- सातवां पेज: अब आपने जो जानकारी शुरू से लेकर अब दे है उन सभी जानकारी पर एक नजर जरूर डालें।
- अब आवेदक को योजना की दी गयी शर्तें के अनुसार दी गई जानकारी की सत्यता संबंधी स्वाघोषणा करनी है और प्रिंट प्राप्त कर लेना है।
- इसका प्रिंट प्राप्त कर लें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें। आवेदन को पूरा भरने के बाद आपको सुरक्षित करने पर पोर्टल आवेदन क्रमांक आवंटित कर SMS के माध्यम से सूचित करेगा।
- इसके बाद ऑनलाइन पेमेंट हेतु आगे बढ़ाएगा।
- पेमेंट करने के लिए आपको Pay Now बटन पर क्लिक करना है। पेमेंट MPOnline के माध्यम से किया जायेगा।
- आपको एमपीआनलाइन के पेमेण्ट् गेटवे के चार्जेस जुडकर भुगतान करना होगा।
- यदि कोई आवेदक पेमेंट स्वयं अपने कंप्यूटर से आनलाइन भुगतान करना चाहता है तो वह Citizen option के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान कर सकता है जिसमे आप नेटबैंकिंग से, डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड, IMPS, UPI, Wallet आदि के माध्यम से पेमेंट कर सकता है।
- Payment हो जाने के बाद आवेदक को आवेदन क्रमांक होगा, उसे सुरक्षित रख लें।
- इसके बाद आपको SMS के माध्यम से भी सूचना प्राप्त हो जाएगी।
- इस तरह आप “मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना” के लिए आवेदन कर सकते है।
सोलर पंप प्रकार
क्र. | सोलर पंपिंग सिस्टम के प्रकार | हितग्राही किसानअंश (रु.) | डिस्चार्ज (लीटर में प्रतिदिन) |
---|---|---|---|
1 | 1 एच.पी.डी.सी. सबमर्सिबल | 19000/- | 30 मी. के लिए 45600, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 45 मी. |
2 | 2 एच.पी.डी.सी. सरफेस | 23000/- | 10 मी. के लिए 198000, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 12 मी. |
3 | 2 एच.पी.डी.सी. सबमर्सिबल | 25000/- | 30 मी. के लिए 68400, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 45 मी. |
4 | 3 एच.पी.डी.सी. सबमर्सिबल | 36000/- | 30 मी. के लिए 114000, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 45 मी. 50 मी. के लिए 69000, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 70 मी. 70 मी. के लिए 45000, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 100 मी. |
5 | 5 एच.पी.डी.सी. सबमर्सिबल | 72000/- | 50 मी. के लिए 110400, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 70 मी. 70 मी. के लिए 72000, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 100 मी. 100 मी. के लिए 50400, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 150 मी. |
6 | 7.5 एच.पी.डी.सी.सबमर्सिबल | 135000/- | 50 मी. के लिए 155250, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 70 मी. 70 मी. के लिए 101250, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 100 मी. 100 मी. के लिए 70875, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 150 मी. |
7 | 7.5 एच.पी.ए.सी. सबमर्सिबल | 135000/- | 50 मी. के लिए 141750, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 70 मी. 70 मी. के लिए 94500, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 100 मी. 100 मी. के लिए 60750, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 150 मी. |
8 | 10 एच.पी. डी.सी. सबमर्सिबल | 217840/- | 50 मी. के लिए 207000, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 70 मी. 70 मी. के लिए 135000, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 100 मी. 100 मी. के लिए 94500, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 150 मी. |
9 | 10 एच.पी. ए.सी. सबमर्सिबल | 217250/- | 50 मी. के लिए 189000, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 70 मी. 70 मी. के लिए 126000, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 100 मी. 100 मी. के लिए 81000, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 150 मी. |
हितग्राही लॉग इन कैसे करें?
- सबसे पहले “मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना” की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- उसके बाद आपको “हितग्राही लॉग इन” पर क्लिक करें।
- अब आपको दिए गए बॉक्स मोबाइल नंबर डालना है।
- अब आपके नंबर पर OTP आएगा।
- OTP को ओटीपी बॉक्स में सत्यापन करना होगा।
- इसके बाद आप हितग्राही लॉगिन हो जायेगे।
विभागीय लॉगिन कैसे करें
- सबसे पहले “मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना” पर जाए।
- उसके बाद “डिपार्टमेंट लॉगइन” पर क्लिक करना है।
- अब आपको कैटेगरी का चयन करना है जोकि इस प्रकार है:-
- Department Login
- Department Login with SSO
- इसके बाद आपको यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करना है।
- इसके बाद आपको लॉगिन बटन पर क्लिक करना है।
- इस तरह आप विभागीय लॉगिन कर सकते है।
Solar Pump User Manual PDF डाउनलोड कैसे करें?
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होमपेज ओपन होगा, जिसमे निचे की तरफ “यूजर मैन्युअल डाउनलोड” का बटन होगा।
- यूजर मैन्युअल डाउनलोड बटन पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने Solar Pump User Manual PDF फाइल ओपन हो जाएगी।
- डाउनलोड के बटन से आप अपनी डिवाइस में डाउनलोड करें।
यह जरुर पढ़े- मध्य प्रदेश जन सुनवाई शिकायत कैसे करें