MP Laptop Yojana Form 2022: मध्य प्रदेश के छात्र और छात्रों के लिए आज का आर्टिकल बहुत ही दिलचस्प है। आज हम MP Free Laptop Yojana 2022 के बारे में इस आर्टिकल में बात करने वाले है। इससे पहले इस योजना के बारे में कुछ बता दे, कि मध्य प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना के तहत उन छात्र छात्रों को लैपटॉप वितरित किये जायेगे, जिनके परीक्षाओं में अच्छे अंक आये है।
इस लेख माध्यम से Madhya Pradesh Free Laptop Scheme के बारे में पूरी जानकारी जैसे कि आवेदन की प्रक्रिया, मुख्य विशेषता, लाभ, पात्रता ,दस्तावेज़ आदि की जानकारी देने जा रहे है। इसलिए कृपया हमारे इस लेख को अंत तक पढ़िए और योजना के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करें।
- MP Laptop Yojana Form 2022 (मध्य प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना)
- एमपी फ्री लैपटॉप योजना 2022 जानकारी हिंदी में
- मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना 2022 का उद्देश्य
- MP Free Laptop Yojana 2022 किसको और कैसे मिलेगा
- Madhya Pradesh Laptop Scheme 2022 Eligibility
- MP Laptop Scheme Required Documents
- मध्य प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना ऑनलाइन आवेदन
- Check Your Eligibility/ अपनी पात्रता जानें
- Check Your Account Number/ अकाउंट नंबर देखें
- View Your Payment Status/ आपने भुगतान की स्थिति देखें
- Register A Grievance/ शिकायत दर्ज करें
- Contact Information
- Share this:
- Like this:
MP Laptop Yojana Form 2022 (मध्य प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना)
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के मेघावी छात्रों के लिए एक नई योजना की शुरुआत की है, इस योजना का नाम MP Free Laptop Yojana 2022 है। योजना के तहत राज्य के सभी मेघावी छात्रों को फ्री में लैपटॉप देने का प्रावधान है। बता दें, हमारा देश बहुत तेजी से डिजिटलाइजेशन की तरफ बढ़ रहा है। आज के समय में सब कुछ कम्पूटरीकृत हो गया है। आज देश में कई ऐसे छात्र है जो बहुत प्रतिभाशाली है, लेकिन उन्हें आज के समय के साथ चलने के लिए आधुनिक साधन नहीं है।
इसलिए जो छात्र माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश द्वारा अच्छे अंकों से पास हुआ है, उन्हें सरकार द्वारा इनाम राशि और फ्री लेपटॉप वितरित कर रही है। इस योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश सरकार द्वारा छात्रों आर्थिक सहायता प्रदान करेगी, जिससे छात्र लैपटॉप खरीद सकें।
एमपी फ्री लैपटॉप योजना 2022 जानकारी हिंदी में
योजना का नाम | मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना 2022 |
राज्य का नाम | मध्य प्रदेश |
लाभार्थी | मध्य प्रदेश के छात्र |
उद्देश्य | MP राज्य के छात्र/छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने पर लैपटॉप के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना। |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
वर्तमान वर्ष | 2022 |
आधिकारिक वेबसाइट | http://educationportal.mp.gov.in |
मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना 2022 का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश राज्य के सभी होनहार, मेघावी छात्र, छात्रों को फ्री में लैपटॉप वितरित करना। इसके तहत जो छात्र 12 कक्षा में अच्छे अंकों से पास हुआ है वह इस योजना के पात्र माना जायेगा। इसके अलावा छात्रों में पढ़ाई के प्रति उत्साह जाग्रत हो सकें, और वह आगे की पढ़ाई जारी रख सकें। बता दें आज के समय में इंटरनेट के माध्यम से कई सारी पढ़ाइयाँ कराई जा रही है।
साथ ही उन छात्रों को कई सारे रोजगार के अवसर भी आएंगे। छात्रों को ₹25000 की आर्थिक सहायता लैपटॉप खरीदने के लिए दे रही है। इसके अलावा मेघावी छात्रों का सम्मान के रूप में ₹25000 की प्रोत्साहन राशि (आर्थिक मदद लेपटॉप खरीदने के लिए ) के साथ प्रशस्ति पत्र भी जोकि उम्दा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रदान कर रही है।
MP Free Laptop Yojana 2022 किसको और कैसे मिलेगा
मध्य प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना के लाभार्थी बनने के लिय योजना की पात्रता श्रेणी में आना होगा, पूरी जानकारी के लिये नीचे पढ़े –
- मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को ₹25000 की आर्थिक सहायता की जाएगी जोकि लेपटॉप खरीदने के लिए है।
- योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश के छात्रों को ही दिया जायेगा।
- MP Free Laptop Yojana का लाभ नियमित एवं स्वाध्यायी छात्र उठा सकते है।
- इस योजना के जरिये राज्य के मेघावी छात्र आगे कई सारे रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेगे।
- 12वी की परीक्षा मे 85% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने छात्रों को यह लाभ दिया जायेगा।
- इस योजना का लाभ है कि छात्र अपने कौशल को विकसित करने पर भी ध्यान दे सकता है।
- मेघावी छात्रों को प्रोत्साहन राशि के साथ में प्रशस्ति पत्र भी दिया जायेगा।
- जो छात्र आर्थिक तंगी से जूझ रहे है और लेपटॉप नहीं खरीद पा रहे है उनके लिए यह सुनेहरा अवसर है।
Madhya Pradesh Laptop Scheme 2022 Eligibility
यदि आप मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना का लाभ लेना चाहते हो तो आपको पहले पात्रता की जांच कर लेनी चाहिए।
- इस योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश राज्य के स्थायी निवासी को ही मिलेगा।
- MP फ्री लैपटॉप योजना में केवल सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राएं ही पात्र है।
- योजना के तहत अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के छात्र छात्राओं को न्यूनतम 75% और GEN कैटेगरी छात्र छात्राओं को न्यूनतम 85% अंक लाने पर ही पात्र माने जायेगे।
- फ्री लेपटॉप योजना का लाभ लेने के लिए आपको माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश का छात्र होने पर ही पात्र माना जाएगा।
- योजना के तहत आवेदक की परिवार की वार्षिक आय ₹6,00,000 या इससे कम होनी चाहिए।
- आवेदक इस योजना का लाभ तभी ले सकता है जब वह 12वीं की बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंकों से पास हो।
MP Laptop Scheme Required Documents
मध्य प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना में आवेदन करने से पहले आपको निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
- आवेदक का आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- 12वीं कक्षा की मार्कशीट
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक अकाउंट डिटेल
- पासपोर्ट साइज फोटो
मध्य प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना ऑनलाइन आवेदन
मध्य प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना ऑनलाइन आवेदन करे के लिए आपको पहले अपनी पात्रता जानने की जरूरत है। इसके लिए आप निचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें।
Check Your Eligibility/ अपनी पात्रता जानें
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट http://educationportal.mp.gov.in/ जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने होमपेज ओपन होगा जिसमे आपको http://shikshaportal.mp.gov.in/ पोर्टल पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक पेज ओपन होगा जिसमे “लैपटॉप वितरण” वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने के नया पेज ओपन होगा जिसमे आपको “पात्रता जाने” पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने फिर से एक पेज ओपन होगा, जिसमे आपसे Class 12th Roll Number (MP Board) पूछेगा।
- खाली बॉक्स में अपना रोल नंबर भर दें।
- इसके बाद आप Get Details of Meritorious Student पर क्लिक कर दें।
Check Your Account Number/ अकाउंट नंबर देखें
- सबसे पहले आप शिक्षा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाये, उसके बाद आपके सामने आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज ओपन हो जायेगा।
- जिसमे लेपटॉप वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने एक पेज ओपन होगा जिसमे कई ऑप्शन होंगे, आप अकाउंट नंबर देखे विकल्प का चुनाव करें।
- इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज ओपन होगा जिसमे आपको 12 कक्षा का रोल नंबर डालना होगा।
- सारी जानकारी भरने के बाद आप अकाउंट नंबर देख सकते है।
View Your Payment Status/ आपने भुगतान की स्थिति देखें
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- उसके बाद आप लैपटॉप ऑप्शन पर जाएँ।
- अब आपको ई भुगतान की स्थिति देखे पर क्लिक करें।
- उसके बाद आपके सामने पेज ओपन होगा।
- इसमें आपको 12 वी का रोल नंबर डालना है और आगे पूछी गई जानकारी भरनी है।
- सभी जानकारी भरने के बाद आपके सामने “ई भुगतान की स्थिति” ओपन हो जाएगी।
Register A Grievance/ शिकायत दर्ज करें
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट http://shikshaportal.mp.gov.in/ पर जाना है।
- उसके बाद आपको लैपटॉप वितरण वाले विकल्प का चयन करें।
- अब आपको Grievance/ शिकायत वाले विकल्प का चुनाव करें।
- इसके बाद आपके सामने एक पेज ओपन होगा, जिसमे कक्षा 12 का रोल नम्बर (माध्यमिक शिक्षा मंडल) /Class 12th Roll Number (MP Board), मोबाइल नम्बर, शिकयत का प्रकार, विवरण आदि भरना है।
- अब आपको कैप्चा कोड भरकर “शिकायत दर्ज करें” बटन पर क्लिक करें।
- इस तरह आपकी शिकायत दर्ज हो जाती है।
Contact Information
Laptop Cell/ हेल्पलाइन नंबर
Directorate of Public Instructions
Gautam Nagar, Bhopal
Helpline Number/ हेल्पलाइन नंबर: 0755-2600115
Email/ ईमेल: shikshaportal@mp.gov.in