e district UK Portal 2021

e district UK : जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र उत्तराखंड रजिस्ट्रेशन edistrict.uk.gov.in पोर्टल से करें

e district uk portal ऑनलाइन पर जाती, आय, निवास प्रमाण पत्र उत्तराखंड रजिस्ट्रेशन edistrict.uk.gov.in पोर्टल से login करें व एप्लीकेशन स्टेटस ऑनलाइन देखें |

उत्तराखंड: हमारे देश में समय-समय पर राज्य सरकारों द्वारा ऐसी सुविधाएँ दी जाती हैं जिसके माध्यम से नागरिकों को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो और वह अपने कार्य को सुचारु रुप से आगे बढ़ा सके| ऐसे में आज हम उत्तराखंड की एक ऐसी सरकारी योजना के बारे में बात करेंगे जिससे उत्तराखंड के नागरिकों को लाभ होने वाला है इसका नाम है E district uttrakhand portal| आज हम आपको E district uk के बारे में सारी जानकारी देने जा रहे हैं जिससे आपको किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हो पाएगी|

सामान्य तौर पर ऐसा देखा जाता है कि कई सारे नियम कायदे होने के बावजूद लोगों को वह पर्याप्त सुविधा नहीं मिल पाती जो नागरिकों को देना सबसे महत्वपूर्ण माना गया है| ऐसे समय में भी राज्य सरकार आगे आते हुए नई पहल की शुरुआत करती है, इसी के चलते uttrakhand e district portal online पर राज्य से जुड़ी सभी सेवाओ का ऑनलाइन आवेदन कर लाभ लिया जा सकेगा | साथ ही राजस्व विभाग, शहरी विकास, पंचायती राज, सेवायोजन, समाज कल्याण और अन्य विभागों की सेवाएं इस edistrict.uk.gov.in Uttarakhand portal पर उपलब्ध है |

e district uk portal क्या है?

ई डिस्ट्रिक्ट उत्तराखंड पोर्टल उत्तराखंड के नागरिकों के लिए चलाई गई एक ऐसी योजना है जिसके माध्यम से UK income certificatecaste certificatedomicile certificate जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों को बनाने के लिए किसी भी दौड़ भाग की आवश्यकता नहीं होगी| इस पोर्टल पर जाने के बाद हमें कई प्रकार की सुविधाएँ प्राप्त हो जाएंगी जो अपने भविष्य के लिए जरूरी मानी गई हैं| 

e district UK Portal 2021
e district UK Portal 2021

edistrict Uttarakhand portal पर आसानी से ही आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र की सुविधा के लिए ऑनलाइन रूप से आवेदन कर सकते हैं जिसे करना बेहद ही आसान है और आप घर बैठे भी पंजीकरण कर सकते हैं इसके लिए उत्तराखंड राज्य का नागरिक होना महत्वपूर्ण माना गया है|

e district Uttarakhand Portal के बारे में

पोर्टलe-district UK (उत्तराखंड ई डिस्ट्रिक्ट)
विभागराजस्व विभाग
राज्यउत्तराखंड
लाभार्थीराज्य के नागरिक
उद्देश्यसभी प्रमाण पत्रों सम्बंधित सेवाओं को ऑनलाइन प्रदान करना.
आवश्यक दस्तावेजमूलतः जरुरी कागज़ राशन कार्ड, पहचान पत्र, व एप्लीकेशन फॉर्म
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
edistrict UK portaledistrict.uk.gov.in

ई डिस्ट्रिक्ट उत्तराखंड ऑनलाइन पोर्टल का मुख्य उद्देश्य

जब भी किसी पोर्टल की शुरुआत राज्य सरकार द्वारा की जाती है तो आमतौर पर लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं होती है| आज हम आपको इसके मुख्य लक्ष्य से अवगत कराएँगे, जो आपके लिए जानना बेहद ही आवश्यक है| दरअसल e district UK का मुख्य उद्देश्य लोगों को दी जाने वाली सुविधा को कंप्यूटरीकृत करना है जिसके माध्यम से लोगों को आय, मूल निवास, जाति प्रमाण पत्र फॉर्म स्वयं ऑनलाइन बनवा सके|

साथ ही साथ किसी भी समस्या को लेकर आम इंसान को ऑफिस के बार-बार चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी बल्कि इन्हें uttrakhand e district पोर्टल पर ऑनलाइन रूप से ही साकार कर दिया जाएगा| इसके अंतर्गत आप किसी भी दिक्कत में आए बिना ही आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और e district uk सुविधा का लाभ ले सकते हैं|

E-district UK पोर्टल प्रमाण पत्र सूची

अगर आप उत्तराखंड के इस विशेष पोर्टल का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको इन मुख्य प्रमाण पत्र ऑनलाइन रूप से आवेदन करने पर प्राप्त हो सकते हैं जिन्हें करना बेहद आसान हैं|

  1. निवास प्रमाण पत्र
  2. आय प्रमाण  पत्र
  3. विकलांग प्रमाण पत्र
  4. जन्म प्रमाण पत्र
  5. जाति प्रमाण पत्र
  6. रोजगार पंजीकरण
  7. पेंशन प्रमाण पत्र

उत्तराखंड स्थाई निवास प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज (Important Documents For Domicile Certificate UK)

  1. आवेदन पत्र ₹10 के स्टांप के पर तैयार नोटरी के द्वारा सत्यापित शपथ पत्र
  2. राशन कार्ड की प्रमाणित प्रति
  3. जन्म प्रमाण पत्र
  4. राज्य में स्थाई आवास संबंधी प्रमाण पत्र
  5. संपत्ति संबंधित दस्तावेज
  6. मतदाता पहचान पत्र
  7. पैन कार्ड
  8. बैंक पासबुक
  9. मोबाइल नंबर
  10. मेल आईडी

उत्तराखंड जाति प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज (Required Documents For Caste Certificate Uttrakhand)

  1. आवेदन पत्र ₹20 सेवा शुल्क
  2. ₹10 के स्टांप पेपर पर तैयार नोटरी द्वारा सत्यापित शपथ पत्र
  3. राशन कार्ड की प्रमाणित प्रति
  4. जन्म प्रमाण पत्र
  5. मूल निवास से संबंधित विवरण
  6. शिक्षा संबंधित प्रमाण पत्र
  7. मोबाइल नंबर
  8. मेल आईडी
  9. ड्राइविंग लाइसेंस
  10. पैन कार्ड
  11. बैंक पासबुक

उत्तराखंड आय प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents Need For Income Certificate UK)

  1. आवेदन पत्र ₹10 के स्टांप पेपर पर तैयार नोटरी द्वारा सत्यापित शपथ पत्र
  2. राशन कार्ड की प्रमाणित प्रति
  3. वेतन स्लिप
  4. अपने  व्यवसाय का प्रमाण पत्र
  5. मोबाइल नंबर
  6. पैन कार्ड
  7. बैंक पासबुक
  8. मेल आईडी

e district UK अन्य सेवाएं

  1. पेंशन
  2. जिले की सूचना
  3. रोजगार पंजीकरण
  4. परिवार रजिस्टर
  5. मण्‍डल आयुक्‍त

edistrict.uk.gov.in Statistics

उपयोगकर्ताकुल संख्या
आगंतुक1858748
बाह्य पंजीकृत112061
सी.एस.सी.7739
ई-डिस्ट्रिक्ट11307

e district UK registration

अगर आप उत्तराखंड सरकार की सेवाओ का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको edistrict UK पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना जरूरी होगा, इसके लिए आप नीचे दिए सभी महत्वपूर्ण स्टेप्स फॉलो करें|

  1. इसके लिए सबसे पहले आपको उत्तराखंड की ऑफिशियल वेबसाइट edistrict.uk.gov.in पर क्लिक करना होगा|
  2. होम पेज पर आपको UK e district registration का विकल्प दिखाई देगा और उसके बाद “Applicant” विकल्प का चयन कर लेना होगा|
  3. चयन करने के बाद ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाता है जिसमें आप को e district UK registration form दिखाई देता है, इस फॉर्म में आपको पूछी गई सारी जानकारियों को दर्ज करना होगा|
  4. जहां पर आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर, पता, डिस्ट्रिक्ट, तहसील, ईमेल आदि की संपूर्ण जानकारी को भरते हुए“सबमिट” बटन पर क्लिक कर देना होगा|
  5. इस तरह से आप edistrict उत्तराखंड रजिस्ट्रेशन प्रोसेस की प्रक्रिया को पूर्ण कर देते हैं|
  6. अगर आप किसी भी प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको इस वेबसाइट में रजिस्ट्रेशन करना जरूरी होगा ताकि आप अपने काम को आसानी से कर सकें|

e district UK login

अगर आप UK aay praman patraUK jati praman patraUK nivas praman patra online application के के लिए लॉगइन करना चाहते हैं, तो इसे करना बेहद आसान है जिसके लिए हम आपको मदद करेंगे|

  1. ई डिस्ट्रिक्ट उत्तराखंड पोर्टल लोगिन के लिए e district uk  वेबसाइट पर जाना होगा|
  2. आपको एक होमपेज नजर आने लगेगा और जिस में आपको LOGIN का विकल्प दिखाई देगा|
  3. आगे जाने पर आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जहां पर आपको लॉग इन करने के लिए कुछ जानकारियों को दर्ज करना होगा|
  4. उसके पास आपको यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करते हुए sign in बटन पर क्लिक कर देना होगा|

 और इस तरह से आप इस ऑनलाइन पोर्टल पर लॉगिन आसानी से ही कर सकेंगे|

उत्तराखंड जाती, आय, निवास प्रमाण पत्र रजिस्ट्रेशन edistrict.uk.gov.in पोर्टल से करें

जैसा कि पूर्व में हमने आपको बताया कि uk e district portal के माध्यम से आप आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र ,निवास प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेजों को भी आसानी से आवेदन करके प्राप्त कर सकते हैं|

  1. उत्तराखंड की ऑफिशियल वेबसाइट edistrict,uk,gov.in मैं जाना होगा, जहां पर आपको पोर्टल पर लॉग इन करना होगा|
  2. जैसे ही आप लॉगइन करते हैं तो आपको आवेदन पंजीकरण के अंतर्गत “नया आवेदन” करने का विकल्प दिखाई देगा जहां पर आप को क्लिक करना होगा|
  3. क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाता है, जहां पर “राजस्व विभाग” का चयन कर लेना होगा|
  4. अगले स्टेप में आपको सेवा के प्रकार में रेवेन्यू प्रमाण पत्र का चयन  करना होगा| 
  5. सेवा के नाम में आपको जो भी प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना है जैसे आय प्रमाण पत्र, जाति निवास, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र उसका चयन करते हुए क्लिक कर देना होगा|
  6. जैसे आप सभी जानकारी को भर देंगे तो आपको अपना फोटो अपलोड करना होगा और उससे संबंधित दस्तावेजों को भी अपलोड करना होगा|
  7. इसके बाद आपकी कंप्यूटर स्क्रीन में उपस्थित ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खुल जाता है जहां पर आपको पूछी गई समस्त जानकारी जैसे नाम, पिता या पति का नाम, पता, जन्म तिथि, आयु मोबाइल नंबर ईमेल आईडी सही तरीके से दर्ज कर देना होगा|
  8. इस तरह से सफलतापूर्वक उत्तराखंड इ डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर आवेदन आसानी से ही कर सकेंगे|

Download Income, Caste, Domicile Certificate Form PDF Uttrakhand

  1. edistrict Uttarakhand mobile application download करने के लिए सर्वप्रथम आपको ई डिस्ट्रिक्ट उत्तराखंड की ऑफिशियल वेबसाइट खोलें|
  2. अब होम पेज पर नीचे की तरह डाउनलोड का ऑप्शन दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा, इसके बाद आपके सामने एक नया पेज दिखाई देगा|
  3. आप जिस प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना चाहते हैं उस लिंक पर क्लिक करके आसानी से ही आवेदन फॉर्म पीडीएफ फाइल  को आप खोल सकते हैं|
  4. डाउनलोड बटन पर क्लिक करके आपका certificate एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड हो जायेगा|

Check Your Certificate Status at edistrict.uk.gov.in

अगर आप अपने प्रमाण पत्र की आवेदन स्थिति जानना चाहते हैं, तो ऐसे में नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें|

  1. आप सबसे पहले e district uk वेबसाइट खोलें|
  2. अब होम पेज में आवेदन की स्थिति चेक करने का विकल्प आपको दिखाई देगा|
  3. इसमें आपको अपना एप्लीकेशन नंबर डालकर सर्च के बटन पर क्लिक कर देना होगा|
  4. उसके बाद आप अपने आवेदन की स्थिति कंप्यूटर स्क्रीन पर नजर आएगी आप उसे आसानी से ही देखते हुए स्टेटस का पता कर सकते हैं|

Uttarakhand digitally signed certificate download कैसे करे?

  1. सर्वप्रथम आपको e-district उत्तराखंड की ऑफिशियल वेबसाइट edistrict.uk.gov.in पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद वेबसाइट खुल जाती है|
  2. वेबसाइट खोलने के बाद डाउनलोड के अंतर्गत आपको “Digitally signed certificate” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद एक नया पेज खुल जाएगा|
  3. इस पेज पर आपको  सेवा का चयन करना होगा जहां पर आप के सामने एप्लीकेशन नंबर एवं मोबाइल नंबर डाल कर send OTP ऑप्शन नजर आएगा |
  4. जब आप उस ओटीपी को अपने मोबाइल में डालते हैं उसके बाद आप को “वेरीफाई” के बटन पर क्लिक कर देना होगा|
  5. अब आपका online edistrict उत्तराखंड पर डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाण पत्र आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर आ जाता है|
  6. डाउनलोड बटन पर क्लिक करके आप आसानी से ही Digitally signed certificate download कर सकते हैं|

E-District UK Mobile app download

अगर आप चाहें तो  इस एप्लीकेशन को मोबाइल में भी डाउनलोड कर सकते हैं|

  1. सबसे पहले आपको e-district uk portal में जाना होगा जहां पर आप को लॉगइन बटन पर क्लिक करना होगा|
  2. जैसे आप क्लिक करते हैं, तो लॉगइन पेज खुल जाता है इस पेज में आपको “Download e district mobile application” जहां पर आप को क्लिक करना होगा|
  3. जैसे आप क्लिक करते हैं, तो आपको डिस्ट्रिक्ट मोबाइल एप्लीकेशन मोबाइल स्क्रीन पर आ जाती है, जिसके बाद आप  इंस्टॉल बटन पर क्लिक करके ऐप डाउनलोड कर सकते हैं|

E-District UK Helpline Number

अगर आपको ई डिस्ट्रिक्ट उत्तराखंड ऑनलाइन पोर्टल से संबंधित किसी प्रकार की समस्या हो तो आप toll free no. 1800- 3000- 3468  से सहायता प्राप्त कर सकते हैं| साथ ही साथ मोबाइल नंबर 9761696435 मैं बात कर सकते है|

Email ID: amitkumar.baluni@gmail.com

संपर्क समय: कार्यालय दिवस पर सुबह 10 बजे से सांय 5 बजे तक

अंत में

इस प्रकार से आज हमने आपके सामने e district uk portal के बारे में आवश्यक जानकारी साझा की है| जिसके माध्यम से आप किसी भी प्रकार के प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं हमने आपको पूरी जानकारी के बारे में संक्षिप्त से जानकारी दी है ताकि आपको किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना ना करना पड़े|  हम उम्मीद करते हैं कि इसके माध्यम से आप ज्यादा से ज्यादा लाभ प्राप्त कर सकेंगे और अपने भविष्य को सुरक्षित भी रख पाएंगे|

हमारे लेख को अंत तक पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद|

FAQs (Frequently Asked Questions)

Q:1 ई-डिस्ट्रिक्ट UK की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
Ans. ई-डिस्ट्रिक्ट UK की अधिकारिक वेबसाइट https://edistrict.uk.gov.in/ है।

Q:2 ई-डिस्ट्रिक्ट UK उद्देश्य क्या है ?
Ans. ई-डिस्ट्रिक्ट UK का मुख्य उद्देश्य राज्य में चल रही सभी प्रमाण पत्रों जैसे सेवाओं को ऑनलाइन प्रदान करना, जिसमे प्रमाण पत्र , शिकायत एवं सूचना अधिकार , जन वितरण प्रणाली , पेन्शन, खतौनी , राजस्व वाद एवं रोजगार केन्द्रो मे पंजीकरण संबंधी सेवाओं शामिल है।

Q:3 कोई भी प्रमाण पत्र कैसे प्राप्त करें ?
Ans. किसी भी प्रमाण-पत्र को प्राप्त करने के लिए Jan Suvidha Kendra या फिर ई-डिस्ट्रिक्ट केंद्र पर जाना होगा। इसके अलावा आप अधिकारिक पोर्टल पर भी विजिट कर सकते है। आपको सेवा शुल्क जमा कराकर सभी जरूरी दस्तावेजों की फोटो कॉपी जमा करानी है। इसके बाद अधिकारिओं द्वारा दी गई तिथि को जाकर अपना प्रमाण पात्र प्राप्त कर लेना है।

Q: 4 Digital signed certificate डाउनलोड कैसे करे?
Ans. Digital signed certificate डाउनलोड करने के लिए आपको अधिकारिक पोर्टल पर जाना है।

Q:5 आवेदन की स्तिथि की जाँच कैसे करे?
Ans. आवेदन की स्तिथि की जाँच करने के लिए आपको आधिकारिक पोर्टल पर जाना है उसके बाद आपको स्थिति देखें पर क्लिक करना है और आवेदन संख्या डालकर स्थिति देख सकते है।

Q: 6 सी.एस.सी. रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?
Ans. CSC Register करने के लिए आपको ई- डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर एक लिंक मिलती है, उस लिंक पर क्लिक करके रजिस्टर फॉर्म भरना है, उसके बाद आपको सी.एस.सी. यूजर आईडी और सी.एस.सी. डिटेल भरनी है। उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक पिन सेंड किया जायेगा। उस पिन को एक्टिवेट करते ही आपको आपका password सेंड कर दिया जायेगा। इसके बाद आप आधिकारिक पोर्टल पर जाये और लॉग इन सेक्शन की मदद से अपनी आईडी को लॉग इन करें।

Q:7 कितने विभाग की सेवाएं edistrict UK पोर्टल पर उपलब्ध है?
Ans. इस पोर्टल पर कई सारे विभाग की सेवाएं उपलब्ध है जैसे कि राजस्व विभाग, समाज कल्याण विभाग, सेवायोजना, शहरी विकास, पंचायती राज, अन्य आदि सेवाएं उपलब्ध है।

Q:8 डोमिसाइल सर्टिफिकेट अप्लाई करने के लिए कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?
Ans. डोमिसाइल सर्टिफिकेट अप्लाई करने के लिए आपको आवासीय प्रमाण, पहचान प्रमाण, जन्म प्रमाण, फोटोग्राफ आदि की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा आप ऊपर आर्टिकल में देख सकते है।

Q: 9 क्या e-district UK mobile app उपलब्ध है?
Ans. जी हाँ, सरकार ने नागरिको की सुविधा के लिए e-district UK mobile app भी शुरू कर दिया है।

Q:10 आवेदक अपने आवेदित सर्टिफिकेट का स्टेटस कैसे चेक करें ?
Ans. आवेदक अपने आवेदित सर्टिफिकेट का स्टेटस देखना चाहते है तो वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ और उस पर (स्थिति देखें ) विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आपको उसमे आवेदित सर्टिफिकेट का आवेदक संख्या डालकर स्थिति देखें बटन पर क्लिक करना है। आपके सामने आवेदक की स्तिथि ओपन हो जाएगी।

Q:11 आय प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए पात्रता मानदंड क्या हैं?
Ans. आवेदनकर्ता मुख्य रूप से उत्तराखंड राज्य का निवासी होना चाहिए।

Q:12 अधिवास सेवा के लिए एक नागरिक को कितना भुगतान करना पड़ता है?
Ans. एक नागरिक को सेवा शुल्क 30 रूपये का भुगतान करना पड़ता है।

Q:13 डोमिसाइल सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए पात्रता मानदंड क्या हैं?
Ans. Domicile Certificate प्राप्त करने के लिए आपको उत्तराखंड राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।

Q:14 क्या प्रमाण पत्र के आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है?
Ans. जी हाँ, किसी भी प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना अनिवार्य है, यदि आप आवेदन करना चाहते है तो आधिकारिक पोर्टल पर जाकर कर सकते है, इसके अलावा आप इस लेख में आवेदन की प्रक्रिया भी देख सकते है।

Q:15 E-District UK Helpline Number क्या है?
Ans. ई-डिस्ट्रिक्ट UK का अधिकारिक हेल्पलाइन नंबर (Toll-free) 1800- 3000- 3468 है, और मोबाइल नंबर 9761696435 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *