Ration Card Patrata Parchi 2022: राशन कार्ड एक ऐसा दस्तावेज है जो एक तरह से पते के रूप में कार्य करता है। इस कार्ड की मदद से खाद्य सामग्री जैसी कई सारी चीजे मिलती है जो केवल लाभार्थी को प्रदान की जाती है। हाल ही में कोरोनाकाल में लोगों के पास काम नही था, जिनकी वजह से लोगों की आर्थिक स्थिति बहुत ख़राब हो गई थी। आधिकाश लोगों के पास खाने के लिए अनाज भी नही था, इसलिए सरकार ने उस समय कई सारे सेवा कार्यक्रम चलाये, जिसके द्वारा उन सभी परिवारों को खाद्य सामग्री प्रदान की गई। आज इस लेख के माध्यम से NFSA Ration Card Patrata Parchi कैसे डाउनलोड करते है इसके बारे में बतायेगे, साथ है आपको राशन कार्ड से जुडी जानकारी भी इस आर्टिकल में देखने को मिल जाएगी।
- MP NFSA Ration Card Patrata Parchi 2022
- MP Samagra Portal Patrata Parchi 2022 Overview
- MP Ration Card Patrta Parchi 2022 क्या है ?
- NFSA MP Patrata Parchi देखने का तरीका
- राशन कार्ड पात्रता पर्ची संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी
- NFSA MP Patrata Parchi के जरुरी दस्तावेज
- MP Samagra Portal Patrata Parchi Download
- MP Ration Card Patrata Parchi में नाम कैसे जोड़ें ?
- MP Samagra Portal Login Process
- मैं अपने समग्र आईडी के पासवर्ड को रिकवर कैसे करूँ?
- FAQs (Frequently Asked Questions)
- Share this:
- Like this:
MP NFSA Ration Card Patrata Parchi 2022
यदि आप पात्रता पर्ची डाउनलोड करना चाहते है तो आपके पास समग्र आईडी का होना बहुत जरुरी है। इस आईडी के द्वारा ही आप पोर्टल की मदद से राशन कार्ड से सबंधित जानकारी भी प्राप्त कर सकते है। बता दें, मध्य प्रदेश राज्य का कोई भी व्यक्ति जिसके पास समग्र आईडी है वह पात्रता पर्ची डाउनलोड कर सकता है। यदि किसी ने BPL राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है तो वह भी पोर्टल की मदद से रसीद और पात्रता पर्ची डाउनलोड़ कर सकता है। पात्रता पर्ची से यह पता चलेगा कि आपके पास BPL कार्ड है या फिर APL कार्ड। MP Samagra Portal Patrata Parchi Download करने के लिए आपको निचे स्टेप दिए है, उनको फॉलो करें।
MP Samagra Portal Patrata Parchi 2022 Overview
आर्टिकल का नाम | MP NFSA Ration Card Patrata Parchi 2022 |
राज्य का नाम | मध्य प्रदेश राज्य |
विभाग का नाम | राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम |
उद्देश्य | गरीब एवं कमजोर वर्ग के लोगो को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना |
लाभार्थी | एमपी राज्य के नागरिक |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
वर्ष | 2022 |
आधिकारिक वेबसाइट | nfsa.samagra.gov.in |
MP Ration Card Patrta Parchi 2022 क्या है ?
पात्रता पर्ची वह है जिसके दवारा सस्ती कीमतों पर खाद्य सामग्री प्रदान करती है, इसके लिए उनके पास राशन कार्ड होना जरुरी है। यदि आपके पास राशन कार्ड नही तो इस आप पात्रता पर्ची से खाद्य सामग्री ले सकते है। Madhya Pradesh Ration Card Patrata Parchi आप अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते है। यह पर्ची इस बात का प्रमाण है कि आपका नाम खाद्य सुरक्षा में है यानि की NFSA के तहत दिए जाने वाले खाद्य सामग्री के पात्र है।
NFSA MP Patrata Parchi देखने का तरीका
- सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश के आधिकारिक पोर्टल (खाद्य सुरक्षा अधिनियम) पर जाना है।
- इसके बाद आपको आप राशन कार्ड समग्र पोर्टल पर जाएँ।
- अब आपके सामने होम पेज ओपन होगा, जिसमे आपको समग्र आईडी डालनी है।
- इसके बाद आपको जिस महीने की राशन कार्ड की सूची देखना चाहते है, उस महीने की तिथि और समग्र आईडी डालें।
- इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करना है।
- अब आपके सामने NFSA पात्रता पर्ची ओपन हो जाएगी।
राशन कार्ड पात्रता पर्ची संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी
- आपका मोबाइल नंबर राशन कार्ड से लिंक होना चाहिए।
- इसके अलावा आपका राशन कार्ड, मोबाइल नंबर दोनों आधार कार्ड से लिंक होने चाहिए।
- आप राशन कार्ड समग्र पोर्टल की मदद से पात्रता पर्ची डाउनलोड कर सकते है।
- आप राशन की दुकानों से इस पात्रता पर्ची को दिखाकर राशन ले सकते है।
- पात्रता पर्ची आपके खाद्य सुरक्षा में नाम है इसका प्रमाण है।
NFSA MP Patrata Parchi के जरुरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- राशन कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पासपोर्ट
- मार्कशीट 10 वी
- विकलांगता प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- मोबाइल नंबर
MP Samagra Portal Patrata Parchi Download
पात्रता पर्ची डाउनलोड करने के लिए आपको निचे दिए गये स्टेप को फॉलो करना है।
- सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश खाद्य आयोग के आधिकारिक पोर्टल पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने खाद्य सुरक्षा का होम पेज ओपन होगा।
- इस पेज में आपको “खाद्य सामग्री के लिए पात्रता पर्ची डाउनलोड” लिंक दिखाई देगी, इस लिंक पर क्लिक करना है।
- अब आपके स्क्रीन पर पात्रता पर्ची का फॉर्म ओपन हो जायेगा।
- इसमें पूछी गई जानकारी सही-सही दर्ज करनी है।
- इसके बाद समग्र परिवार आईडी, माह और कैप्चा कोड डालना है।
- अब आपको डाउनलोड करें बटन पर क्लिक करना है।
- आपके सामने MP Ration Card Patrta Parchi PDF फाइल में आ जाएगी।
- इसका आप प्रिन्ट प्राप्त कर सकते है।
MP Ration Card Patrata Parchi में नाम कैसे जोड़ें ?
- सबसे पहले आपको अधिकारिक पोर्टल पर जाना है, जिसका लिंक samagra.gov.in है।
- अब आपके सामने होम पेज ओपन होगा, इस पेज में आपको समग्र नागरिक सेवा के कॉलम में सदस्य पंजीकृत करें के आप्शन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने के पेज ओपन होगा, जिसमे आपको समग्र आईडी दर्ज करनी है।
- इसके बाद आपको कैप्चा कोड भरकर गेट फैमली डिटेल पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने समग्र आईडी का विवरण ओपन हो जायेगा।
- आपको निचे की तरह Add Member के आप्शन पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद आपको सदस्य की जानकारी दर्ज करनी है।
- सदस्य की जानकारी दर्ज करने के बाद आपके नंबर पर OTP सेंड किया जायेगा।
- आपको दिए गये OTP बॉक्स में OTP दर्ज करना है।
- इसके बाद आपको समग्र आईडी में जोड़े जाने वाले सदस्य के दस्तावेज अपलोड करने है।
- इसके बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
MP Samagra Portal Login Process
- आपको पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपको होम में लॉग इन बटन पर क्लिक करना है।
- लॉग इन बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने लॉग इन पेज ओपन हो जायेगा।
- इस पेज में आपको लॉग इन से संबधित जानकारी दर्ज करनी है जैसे कि:- यूजर आईडी और पासवर्ड।
- इसके बाद आपको कैप्चा कोड भरकर लॉग इन बटन पर क्लिक करना है।
मैं अपने समग्र आईडी के पासवर्ड को रिकवर कैसे करूँ?
- सबसे पहले आपको समग्र पोर्टल पर जाना है।
- इसके बाद आपको होम पेज में लॉग इन का बटन दिखाई देगा, इस बटन पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद एक फॉर्म ओपन होगा जिसमे निचे की तरह Forgot Password? Click here to initiate Password Recovery लिंक दिखाई देगी।
- आप इस लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने के पेज ओपन होगा, इस पेज में आपको यूजर नाम, और मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
- ध्यान रहे कि मोबाइल नंबर वही दर्ज करें जो समग्र आईडी बनाते समय दिया गया था।
- अब आपको Request Pin पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, आपको OTP दर्ज करना है।
- OTP का सत्यापन करने के बाद आप password recovery page पर आ जायेगे।
- इस पेज पर आप अपना पासवर्ड रिसेट कर सकते है।
FAQs (Frequently Asked Questions)
Q:1 Ration Card Patrata Parchi क्या है?
Ans. राशन कार्ड पात्रता पर्ची सूची वह है, इसमें NFSA लाभार्थी परिवारों की एक सूची होती है, जिसके तहत उन्हें लाभ दिया जाता है। आप इस पर्ची से अपनी परिवार के राशन कार्ड के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है। यदि आपके पास राशन कार्ड नही है या खो गया है तो आप राशन कार्ड पात्रता पर्ची से भी खाद्य सामग्री ले सकते है।
Q:2 NFSA Patrata Parchi सूची क्या है?
Ans. NFSA Patrata Parchi सूचि में उन सभी गरीब परिवारों को शामिल किया जाता, जिनके नाम राशन कार्ड में जोड़े गये है, और वह पात्र है। इसके अलावा जिनका आवेदन BPL कार्ड के स्वीकार किया हो।
Q:3 NFSA की फुल फॉर्म क्या है ?
Ans. NFSA की फुल फॉर्म National Food Security Act है।
Q:4 खाद्य सुरक्षा अधिनियम की शुरुआत कब हुई थी ?
Ans. खाद्य सुरक्षा अधिनियम की शुरुआत 10 सितंबर 2013 में शुरू की गई।
Q:5 ऑनलाइन मोड में पात्रता पर्ची प्राप्त करने से नागरिकों को क्या लाभ प्राप्त हुए है ?
Ans. राशन कार्ड पात्रता पर्ची ऑनलाइन प्राप्त करने से नागरिको को कई सारे लाभ प्रदान किये जायेगे, जैसे कि उन्हें खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी, कई सारी योजनाओ और सुविधाओ का लाभ भी दिया जायेगा।
Q:6 MP Ration Card Patrata Parchi डाउनलोड कैसे करें?
Ans. आप National Food Security Act की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी हासिल कर सकते है। इसके अलावा आपको इस आर्टिकल में पात्रता पर्ची डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया देखने को मिल जाएगी।
Q:7 NFSA Ration Card Patrata Parchi का उद्देश्य क्या है?
Ans. राशन कार्ड पात्रता पर्ची का मुख्य उद्देश्य गरीब एवं कमजोर वर्ग के लोगो को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है।
Q:8 क्या अभी भी समग्र पोर्टल पर आईडी बना सकते है?
Ans. जी हाँ, आप समग्र पोर्टल पर कभी भी समग्र आईडी कार्ड ऑनलाइन ही बना सकते है।
Q:9 राशन कार्ड पात्रता पर्ची किस वेबसाइट से निकालें ?
Ans. राशन कार्ड पात्रता पर्ची खाद्य सुरक्षा अधिनियम के आधिकारी पोर्टल पर उपलब्ध है, आप पात्रता पर्ची निकलने के लिए nfsa.samagra.gov.in पर जाकर प्राप्त कर सकते है।
Q:10 पात्रता पर्ची किसके द्वारा जारी की जाती है ?
Ans. पात्रता पर्ची खाद्य सुरक्षा अधिनियम द्वारा जारी की जाती है।
Q:11 राशन कार्ड पात्रता पर्ची में नाम जोड़ने के लिए कौन-कौन से दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती है ?
Ans. राशन कार्ड में पात्रता पर्ची में नाम जोड़ने के लिए आपको आधार कार्ड, वोटर आईडी, राशन कार्ड, पासपोर्ट, मार्कशीट 10वीं, ड्राइविंग लाइसेंस, विकलांगता प्रमाण पत्र आदि दस्तावेजो की जरूरत पड़ सकती है।
Q:12 क्या केवल मध्य प्रदेश राज्य के नागरिक ही एमपी समग्र पोर्टल का लाभ उठा सकते है ?
Ans. जी हाँ, समग्र पोर्टल का लाभ केवल मध्य प्रदेश राज्य के निवासी ही उठा सकते है।
Online rasan Card kab banega
Dusare jila ban raha hai
Chhattisgarh Uttar Pradesh
App kab baneyga