From here, you will get to know E Dharti 1.0 Portal Rajasthan Apna Khata Land Records, Jamabandi Copy, Khasra number, Khatoni Nakal & bhulekh login details in hindi & english language. The apnakhata.raj.nic.in, is an official online website that will help every individual people to verify land records online.
Apna Khata Rajasthan: हेलो, E-Dharti 1.0 Portal की सहायता से आप अपनी भूमि का विवरण, जमाबंदी, नकल भूलेख नक्शा देखना ऑनलाइन देख सकते है बता दें, जमीन का विवरण देखने के लिए पहले लोग सरकारी दफ्तरों जैसे कि पटवारी, लेखापाल के पास चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन फिर भी भूमि संबंधित जानकारी नहीं मिल पाती थी। इसलिए राजस्थान सरकार द्वारा सभी आवश्यक दस्तावेजो को एक अपना खाता राजस्थान पोर्टल पर डिजिटल प्रक्रिया द्वारा ऑनलाइन किया जा रहा है।
यदि आप अपनी जगह/ भूमि/ खेत का ब्यौरा देखना चाहते है तो आप ई धरती के आधिकारिक वेबसाइट की मदद से देख सकते है। इस आर्टिकल में हम राजस्थान अपना खाता जमाबंदी नक़ल, भू नक्शा, गिरदावरी रिपोर्ट, खसरा खतोनी भूलेख ऑनलाइन कैसे देखें, इसकी पूरी जानकारी विस्तार से बताएँगे.
- E Dharti Portal Rajasthan
- राजस्थान अपना खाता क्या है?
- E Dharti 1.0 Portal का मुख्य उद्देश्य
- अपना खाता राजस्थान पोर्टल के लाभ
- प्रतिलिपि शुल्क
- E Mitra Login प्रक्रिया
- राजस्थान अपना खाता जमाबंदी नकल ऑनलाइन कैसे देखें?
- फसल गिरदावरी रिपोर्ट राजस्थान खसरा कैसे देखे ?
- Apna Khata Rajasthan Mobile App Download
- Rajasthan Bhulekh Contact Information
- Share this:
- Like this:
E Dharti Portal Rajasthan
राजस्थान भूलेख खसरा खतौनी, जमाबंदी नकल, यह सब एक भूमि से जुड़ा बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसमें भूमि से संबंधित सारा विवरण लिखा हुआ होता है। E-Dharti पोर्टल के माध्यम से समय की बचत होगी और इस आधुनिक प्रणाली में पारदर्शिता आएगी, साथ ही पोर्टल के माध्यम से यह भी पता लगाया जा सकता है, कि भूमि किस व्यक्ति के नाम और खसरा नंबर क्या है। अपना खाता पोर्टल के माध्यम से जमीन पर आपको लोन भी मिल सकता है।
इस पोर्टल के शुरू होने से आम लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं उठानी पड़ी पड़ेगी, और साथ ही लोग तहसीलदारों, पटवारियों, लेखापालको और सरकारी दफ्तरों के चक्कर भी नहीं काटने पड़ेंगे और ना ही उनका समय बर्बाद होगा, और उनके पैसे खर्च होंगे। अब घर बैठे ऑनलाइन ई धरती अपना खाता राजस्थान के माध्यम से भूमि की जानकारी प्राप्त करे। साथ ही, इस पोर्टल के माध्यम से कालाबाजारी में भी कमी आएगी, और भ्रष्टाचार भी कम होगा।
राजस्थान अपना खाता क्या है?
विभाग | राजस्थान सरकार राजस्व मण्डल |
किसने लॉन्च किया | राजस्थान सरकार |
नवीनतम वर्ष | 2021-2022 |
जिले शामिल | राजस्थान सभी जिलों के लिए |
लाभार्थी | राजस्थान के नागरिक |
उद्देश्य | सभी प्रदेश के नागरिकों को भूमि से संबंधित रिकॉर्ड घर बैठे प्रदान करना। |
संपर्क माध्यम | राजस्व मण्डल राजस्थान, टोडरमल मार्ग, सिविल लाईन, अजमेर |
E Dharti Portal | apnakhata.raj.nic.in |
E Dharti 1.0 Portal का मुख्य उद्देश्य
इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य है कि जमीन से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी को एक ही जगह पर उपलब्ध कराना, साथ ही राज्य में कालाबाजारी और भ्रष्टाचार को रोकना आदि इस पोर्टल का उदेश्य है। सरकार ने इस पोर्टल के माध्यम भूमि का पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन पोर्टल पर कर दिया है। कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी गांव या अपनी जगह का भू नक्शा देख सकता है। इसके लिए उसे सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। वह E Dharti – Rajasthan Apna Khata के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आसानी देख सकता है।
अपना खाता राजस्थान पोर्टल के लाभ
- लोगों को खाता खसरा नक़ल के लिए सरकारी दफ्तर, पटवारखाने के चक्कर नहीं लगाने पड़ेगे।
- पोर्टल से व्यक्ति आसानी से अपना खसरा नंबर, अपना जमाबंदी नंबर आदि का पता लगा सकता है।
- भूमि का सारा रिकॉर्ड ऑनलाइन पोर्टल पर करने के बाद समय और धन दोनों की बचत होगी।
- राज्य के सभी लोग इस पोर्टल का लाभ उठा सकते है, इसके अलावा राज्य के किसी भी कोने से इस पोर्टल का लाभ लिया जा सकता है।
- पोर्टल पर आपको अपना खाता नंबर डालकर भूमि का सारा रिकॉर्ड जैसे कि खसरा नक्शा ,खतौनी, जमाबंदी नकल और गिरधावरी रिपोर्ट और भी कई सारी सेवायें मिलेगी।
प्रतिलिपि शुल्क
सीरियल नंबर | अभिलेख का नाम | परिमाण | शुल्क |
1 | जमाबंदी प्रतिलिपि | 10 खसरा नंबर तक प्रत्येक अतिरिक्त 10 खसरा नंबर या उसके भाग के लिए | ₹10 ₹5 |
2 | नक्शा प्रतिलिपि | प्रत्येक 10 खसरा नंबर या उसके भाग के लिए | ₹20 |
3 | नामांतरण पी21 | प्रत्येक नामांतरण के लिए | ₹20 |
E Mitra Login प्रक्रिया
- सबसे पहले अपना खाता राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट http://apnakhata.raj.nic.in/ पर जाना है।
- उसके बाद आपके सामने होमपेज ओपन हो जायेगा।
- होमपेज ओपन हो जाने के बाद आपको e-mitra लॉगइन की लिंक दिखाई देगी, उस पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने के एक नया पेज ओपन होगा जिसमे उपयोगकर्ता का नाम, पासवर्ड तथा सत्यापन को दर्ज करना है।
- सभी चीजे दर्ज करने के बाद आपको लॉगिन बटन पर क्लिक करना है।
- इस तरह आप e-mitra लॉगिन हो जायेगे।
राजस्थान अपना खाता जमाबंदी नकल ऑनलाइन कैसे देखें?
- Go to e dharti1.0 official portal apnarajasthan.nic.in।
- आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करने के बाद आपके सामने होमपेज ओपन हो जायेगा।
- इसमें आपके सामने “Apna Khata Rajsthan Govt” खुलेगा, इसमें आपको “अपना खाता” विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने एक पेज ओपन होगा जिसमे आपको “जमाबंदी नकल (Jamabandi Nakal)” देखने के लिए अपने जिले का चुनाव करना है।
- आगे आपको “तहसील (Tehsil)” का चुनाव करना है।
- उसके बाद आपको अपने गांव का चुनाव करना है, जिसके लिए आपको “गांव के नाम के पहले अक्षर” पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने गांव की सूचि खुल जाएगी, जिसमे अपने गांव का चुनाव करना है।
- अब आपके सामने एक पेज आपने जिसमे आपको आवेदक की जानकारी जैसे कि आवेदक का नाम, आवेदक का शहर, आवेदक का पता, आवेदक का पिन कोड ये सभी भरने होंगे।
- अब आपको निचे की तरफ “जमाबंदी / नामांतरण प्रतिलिपि के लिए विकल्प” के दो विकल्प दिखाई देंगे।
- आपको जमाबंदी विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके बाद कुछ ऑप्शन खुल जाएंगे
- खाता से
- खसरा से
- नाम से
- USN से
- GRN से
- आप किसी भी विकल्प से अपने “अपना खाता राजस्थान Jamabandi Nakal” ऑनलाइन देख सकते है।
- अब आपको एक विकल्प का चयन करना है और पूछी गई जानकारी भरनी है।
- इसके बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
- आप आपके सामने एक पेज ओपन होगा जिसमे भूमि का सारा विवरण दिखाई देगा।
- इसका आप प्रिंटर की मदद से प्रिंटआउट प्राप्त कर सकते है।
फसल गिरदावरी रिपोर्ट राजस्थान खसरा कैसे देखे ?
बता दें राजस्थान सरकार द्वारा किसानो की सुविधा के लिए एक पोर्टल की शुरुआत कि है इस पोर्टल के माध्यम से किसानों फसल गिरदवारी रिपोर्ट online देख सकता है। यदि खसरा गिरदवारी रिपोर्ट देखना चाहते है तो आपको निम्न स्टेप को फॉलो करना होगा।
- सबसे पहले फसल गिरदवारी रिपोर्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट khasra.rbaas.in पर जाना होगा।
- आप इस लिंक को ओपन करके भी आधिकारिक वेबसाइट को ओपन कर सकते है।
- अब आपके सामने होमपेज ओपन होगा जिसमे आपको जिला, तहसील, गाँव, फसल और सम्वत का चुनाव करना है।
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको “आगे बढ़ें” पर क्लिक करना है।
- “आगे बढ़ें” पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अपना गिरदवारी फसल रिपोर्ट जाएगी।
- इस रिपोर्ट को डाउनलोड करने के लिए एक विकल्प मिलेगा इससे आप डाउनलोड कर सकते है।
Apna Khata Rajasthan Mobile App Download
- सबसे पहले आपको अपने फ़ोन में गूगल प्ले स्टोर में जाना है।
- अब आपके सामने गूगल सर्च बॉक्स दिखाई देगा इसमें आपको अपना खाता राजस्थान (ई धरती) टाइप करना है।
- अब आपको सर्च बटन पर क्लिक करना है।
- सर्च बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने लिस्ट ओपन होगी।
- आपको सबसे पहली लिंक पर क्लिक करना है।
- अब आपके फ़ोन में अपना खाता राजस्थान मोबाइल ऐप डाउनलोड हो जायेगा।
Rajasthan Bhulekh Contact Information
- आपको अपना खाता राजस्थान पोर्टल http://apnakhata.raj.nic.in/LRCLogin.aspx पर जाना है
- इसके बाद आपको District का चुनाव करना है।
- अब आपके सामने चुने हुए District के हेल्पलाइन नंबर की सूचि ओपन हो जाएगी। इस तरह आप अपने जिले के Apna Khata Rajasthan Helpline no. प्राप्त कर सकते है।