उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों को सरकारी सेवाएं ऑनलाइन प्रदान करने के लिए UP eDistrict Online Portal लांच किया है।

उत्तर प्रदेश के नागरिक e District UP पोर्टल के माध्यम से आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्रों का सत्यापन एवं डाउनलोड भी कर सकते हैं।

– इस पोर्टल को नेशनल इन्फोर्मेटिक सेण्टर उत्तर प्रदेश यूनिट द्वारा विकसित, डिज़ाइन, एवं होस्ट किया गया है।

UP e district 2022 पोर्टल पर सभी सरकारी विभागों की सेवाएं उपलब्ध हैं।

– इस पोर्टल के माध्यम आय, जाति, निवास, जन्म-मृत्यु, विवाह आदि प्रमाण पत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

– प्रमाण पत्र, शिकायत, जन वितरण प्रणाली ,पेन्शन, विनमय, खतौनी, राजस्व वाद एवं रोजगार केन्द्रो मे पंजीकरण संबंधी सेवाओं को सम्मिलित किया गया है.

– e District UP Online Portal के माध्यम से आवेदन की स्थिति एवं प्रमाण पत्रों का सत्यापन भी कर सकते हैं।

– राज्य के नागरिकों को सरकारी विभागों से जुडी सेवाओं के लिए उनके कार्यालय नहीं जाना होगा।

– इससे नागरिकों के समय एवं धन दोनों की बचत होगी एवं सरकारी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी।

पोर्टल का लाभ लेने के लिए नीचें दी गई लिंक पर क्लिक करें