विवाहित महिलाओं के लिए कार्तिक माह में आने वाला करवा चौथ व्रत बहुत मायने रखता है.

पति की दीर्धायु के लिए सुहागिन स्त्रियां करवा चौथ का व्रत निर्जला रखती हैं और फिर रात में चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं.

करवा चौथ में चंद्रमा की पूजा का विशेष महत्व है. चंद्रमा की पूजा के बिना ये व्रत अधूरा रहता है.

इस साल करवा चौथ का व्रत 13 अक्टूबर 2022 को रखा जाएगा.

इस बार करवा चौथ के दिन सिद्धि योग, कतिका और रोहिणी नक्षत्र का संयोग बन रहा है.

मान्यता है कि इन तीनों योग में पूजा करने से महिलाओं को सौभाग्यवती होने का वरदान मिलता है. आइए जानते हैं करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा और क्या है पूजा का मुहूर्त.

करवा चौथ 2022 शुभ मुहूर्त: करवा चौथ चंद्रोदय समय- 13 अक्टूबर 2022, रात 8.19 बजे करवा चौथ पूजा समय- 13 अक्टूबर 2022, 06.01 PM - 07.15 PM (अवधि: 1 घंटा 14 मिनट)

Karwa Chauth 2022: करवा चौथ पर बन रहा है शुभ संयोग, जानिए मुहूर्त, पूजा विधि और चंद्रोदय का समय