मुलायम सिंह यादव का निधन, मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार सुबह निधन हो गया।

वह 82 वर्ष के थे। उन्होंने आज सुबह 8:16 बजे अंतिम सांस ली। वह 22 अगस्त से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे।

वहीं, 2 अक्टूबर से लगातार लाइफ सपोर्ट सिस्टम यानी वेंटिलेटर पर थे।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व  मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर अपने पिता के निधन की पुष्टि की है।

इलाज कर रहे डॉक्टरों के मुताबिक, मेदांता में भर्ती मुलायम सिंह यादव की हालत 2 अक्टूबर से लगातार गंभीर बनी हुई थी।

ह 2 अक्टूबर से ही लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। उन्हें सांस लेने में दिक्कत  हो रही थी, साथ ही उन पर दवाइयों का कोई असर नहीं हो रहा था।

जानकारी के मुताबिक, मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार उत्तर प्रदेश के  सैफई में होगा। अगले कुछ घंटों बाद उनका शव सैफई ले जाया जाएगा।

22 नवंबर 1939 को सैफई में जन्मे मुलायम सिंह यादव की पढ़ाई-लिखाई इटावा, फतेहाबाद और आगरा में हुई।

मुलायम कुछ दिन तक मैनपुरी के करहल में जैन इंटर कॉलेज में प्राध्यापक भी  रहे। 5 भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर मुलायम सिंह की 2 शादियां हुईं।