महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक उत्थान, एवं महिला सशक्तिकरण के लिए केंद्र एवं राज्य स्तर पर कई प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जाता है। इसी प्रकार बिहार सरकार द्वारा बेटियों को उच्च शिक्षा की और प्रोत्साहित करने के लिए एक नयी योजना शुरू की है, इस योजना का नाम “मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना” है। इस स्कीम के अंतर्गत बिहार सरकार द्वारा बेटी के जन्म से लेकर स्नांतक डिग्री प्राप्त होने तक आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस आर्टिकल में हम आपको Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana से जुडी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहें है, इसलिए योजना से जुडी पुरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आपसे अनुरोध है की, लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
- Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2021
- मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2021 ऑनलाइन आवेदन
- About Bihar Mukhymantri Kanya Utthan Yojana
- मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का उद्देश्य
- धनराशि का विवरण
- Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana के लाभ तथा विशेषताएं
- कन्या उत्थान योजना हेतु पात्रता
- Kanya Utthan Yojana Bihar के लिए आवश्यक दस्तावेज
- Mukhymantri Kanya Utthan Yojana Apply Online
- Procedure to login Bihar e Kalyan Portal
- एप्लीकेशन स्टेटस ट्रैक करने की प्रक्रिया
- Verify Name and Account Detail
- District Wise Total Rejected List देखने की प्रक्रिया
- District Wise Total Summary List देखने की प्रक्रिया
- Important Links
- Kanya Utthan Yojana Helpline Number
- FAQs (Frequently Asked Questions)
- Share this:
- Like this:
Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2021
इस योजना की शुरुआत बिहार के मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार जी द्वारा की गयी है। Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana के अंतर्गत लड़कियों को स्नातक डिग्री प्राप्त होने तक लगभग लगभग ₹50000 की धनराशि प्रदान की जायेगी। इसके आलावा सेनेटरी नेपकिन एवं स्कूल की यूनिफॉर्म खरीदने के लिए भी इस स्कीम के अंतर्गत धनराशि प्रदान की जाती है। इस योजना का लाभ एक परिवार की अधिकतम दो लड़कियां ही उठा सकती हैं। योजना से सफल संचालन के लिए बिहार सरकार द्वारा इस योजना के लिए 300 करोड़ रूपए का बजट निर्धारित किया गया है। कन्या उत्थान योजना का लाभ राज्य की लगभग 1.50 करोड़ कन्याएं उठा पाएगीं।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2021 ऑनलाइन आवेदन
इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र कन्याओं को इस योजना में आवेदन करना होगा। इस योजना में ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकारे जाते हैं। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में ऑनलाइन आवेदन बिहार ई-कल्याण पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट edudbt.bih.nic.in के माध्यम से कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन कैसे करना है? इसकी जानकारी आपको इस लेख के अंतर्गत मिल जायेगी।
About Bihar Mukhymantri Kanya Utthan Yojana
Scheme Name | Mukhymantri Kanya Utthan Yojana |
State | Bihar |
Department | Women & Child Development Department |
Beneficiary | Girls of the State |
Application Mode | Online |
Official Website | http://edudbt.bih.nic.in/ |
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का उद्देश्य
बिहार सरकार द्वारा इस योजना को लागू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की कन्याओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना है। इस योजना के अंतर्गत लड़कियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी। यह आर्थिक सहायता जन्म से लेकर स्नातक डिग्री प्राप्त करने तक प्रदान की जायेगी। Bihar Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana के माध्यम राज्य की लड़कियां उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी, जिससे वह आत्मनिर्भर व सशक्त बनेगी।
धनराशि का विवरण
सेनेटरी नेपकिन के लिए | 300 रूपये |
यूनीफोर्म के लिए 1 से 2 वर्ष की आयु में | 600 रूपये |
3 से 5 वर्ष की आयु में | 700 रूपये |
6 से 8 वर्ष की आयु में | 1000 रूपये |
9 से 12 वर्ष की आयु में | 1500 रूपये |
Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana के लाभ तथा विशेषताएं
- इस योजना को बिहार सरकार द्वारा राज्य की लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए आरम्भ किया गया है।
- इस स्कीम के अंतर्गत बालिकाओं को जन्म से लेकर स्नातक डिग्री प्राप्त होने तक लगभग 50000/- रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी।
- मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ एक परिवार की अधिकतम दो बेटियां उठा सकती है।
- इस योजना का लाभ राज्य की तक़रीबन 1.50 करोड कन्याएं उठा पाएंगी।
- सेनेटरी नेपकिन, यूनिफॉर्म खरीदने के लिए भी सरकार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत आर्थिक मदद प्रदान करती है।
- इस योजना का संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है।
- Kanya Utthan Yojana के सफलतापूर्वक संचालन के लिए बिहार सरकार द्वारा 300 करोड़ रूपए का बजट निर्धारित किया गया है।
- इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बालिकाएं उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी, एवं बालिकाएं आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेंगी।
कन्या उत्थान योजना हेतु पात्रता
- आवेदक बिहार राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- इस योजना का लाभ एक परिवार की अधिकतम दो लड़कियां ही उठा सकती हैं।
Kanya Utthan Yojana Bihar के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- स्कूल/शैक्षणिक संसथान द्वारा जारी पहचान पत्र
- बैंक खाता पासबुक
- शैक्षणिक दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- मोबाइल नंबर
Mukhymantri Kanya Utthan Yojana Apply Online
इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार जो इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं, वह निचे दिए गए तरीके को ध्यानपूर्वक फॉलो करें:-
- सर्वप्रथम आपको बिहार ई-कल्याण पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना : – मुख्यमंत्री बालिका (माध्यमिक+2) प्रोत्साहन योजना 2020 के लिए आवेदन करें” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में आपको “Click Here to Apply” लिंक पर क्लिक करना है।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन फॉर्म खुल जाएगा।
- इस फॉर्म में आपको Registration No, Total Obtained Marks एवं कैप्चा कोड दर्ज करके “Login” बटन पर क्लिक करना है।
- बटन पर क्लिक करने के बाद बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
- अब आवेदन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे आवेदक का नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, पता, मोबाइल नंबर, बैंक खाता विवरण आदि दर्ज करना होगा।
- उसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- फॉर्म पूर्णरूप से भर जाने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
- इस प्रकार आप ऑनलाइन मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Procedure to login Bihar e Kalyan Portal
- सर्वप्रथम आपको e Kalyan Bihar की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको निम्नलिखित विकल्प दिखाई देंगे:-
- Link 1(For Student Registration and Login Only)
- Link 2 (For Student Registration and Login Only)
- Link 3 (For University and Department Login Only)
- आपको अपनी आवश्यकतानुसार किसी एक लिंक पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में आपको “लॉगिन करने के लिए यहाँ क्लिक करें” की लिंक दिखाई देगी, इस पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन फॉर्म खुल जाएगा।
- इस फॉर्म में आपको User ID, Password, एवं Captcha Code दर्ज करके “Login” बटन पर क्लिक करना होगा।
- बटन पर क्लिक करने के बाद आप सफलतापूर्वक लॉगिन हो जाओगे।
एप्लीकेशन स्टेटस ट्रैक करने की प्रक्रिया
यदि आपने बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में आवेदन किया है, तो आप आवेदन की स्थिति चेक कर सकते है। आवेदन की स्थिति चेक करने पर आपको पता चल जाएगा की आपका आवेदन फॉर्म स्वीकृत हुआ है या अस्वीकृत। आवेदन की स्थिति जानने के लिए निचे दिए गए तरीके को फॉलो करें:-
- सर्वप्रथम आपको बिहार ई-कल्याण की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना : – मुख्यमंत्री बालिका (माध्यमिक+2) प्रोत्साहन योजना 2020 के लिए आवेदन करें. (Link- 1)” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में आपको “Click here to View Application Status” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में आपको “Registration No.” दर्ज करके “Search” बटन पर क्लिक करना है।
- बटन पर क्लिक करने के बाद आवेदन की स्थिति आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर खुल जायेगी।
Verify Name and Account Detail
- सर्वप्रथम आपको ई-कल्याण बिहार की ऑफिसियल वेबसाइट edudbt.bih.nic.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना : – मुख्यमंत्री बालिका (माध्यमिक+2) प्रोत्साहन योजना 2020 के लिए आवेदन करें. (Link- 1)” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- इसके बाद अगला पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में आपको “Verify Name and Account Detail” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में आपको अपने जिले एवं कॉलेज का चयन करना होगा।
- उसके बाद छात्रों की सूची खुल जायेगी।
- आप इसमें से अकाउंट डिटेल तथा नाम वेरीफाई कर सकते हैं।
District Wise Total Rejected List देखने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको बिहार ई-कल्याण की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना : – मुख्यमंत्री बालिका (माध्यमिक+2) प्रोत्साहन योजना 2020 के लिए आवेदन करें. (Link- 1)” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में आपको “District Wise Total Rejected List” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज ओपन हो जाएगा।
- इस पेज में आपको जिला एवं कॉलेज का चयन करके “View” बटन पर क्लिक करना होगा।
- बटन पर क्लिक करने के बाद District Wise Total Rejected List आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर खुल जायेगी।
District Wise Total Summary List देखने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम e-Kalyan Bihar की ऑफिसियल वेबसाइट edudbt.bih.nic.in पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना : – मुख्यमंत्री बालिका (माध्यमिक+2) प्रोत्साहन योजना 2020 के लिए आवेदन करें. (Link- 1)” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगले पेज में आपको “District Wise Total Summary List” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में आपको अपने जिले के नाम पर क्लिक करना है।
- उसके बाद कॉलेज की सूची खुलकर आ जाएगी।
- इस सूची से आप District Wise Total Summary List देख पाएंगे।
Important Links
Kanya Utthan Yojana Official Website | Click Here |
Bihar e-Kalyan Portal Registration | Click Here |
e-Kalyan Portal Login | Click Here |
Bihar Kanya Utthan Yojana Apply Online | Click Here |
Track Application Status | Click Here |
Verify Name and Account Details | Click Here |
District Wise Total Rejected List | Click Here |
District Wise Total Summary List | Click Here |
Home Page | Click Here |
Kanya Utthan Yojana Helpline Number
यदि आपको बिहार कन्या उत्थान योजना में आवेदन सम्बन्धी या किसी भी प्रकार की कोई अन्य जानकारी चाहिए तो आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
- Adarsh Abhishek – +91-8292825106
- Raj Kumar – +91-9534547098
- Kumar Indrajeet – +91-8986294256
- IP Phone (For NIC) – 23323
- Email Id- dbtbiharapp@gmail.com
FAQs (Frequently Asked Questions)
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना क्या है?
इस योजना के अंतर्गत बिहार सरकार द्वारा बेटियों को जन्म से लेकर स्नातक डिग्री प्राप्त होने तक आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
कन्या उत्थान योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
ऑनलाइन आवेदन आप बिहार ई-कल्याण पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया सही जानकारी इस लेख में दर्ज है।
Bihar e-Kalyan पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है?
इस पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट http://edudbt.bih.nic.in/ है।
क्या इस पोर्टल के माध्यम से आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं?
जी हाँ, आप इस इस पोर्टल के माध्यम से आवेदन की स्थिति भी चेक कर सकते हैं।
Mukhymantri Kanya Utthan Yojana के अंतर्गत कितने रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है?
इस स्कीम के अंतर्गत जन्म से लेकर स्नातक डिग्री प्राप्त होने तक लगभग 50000/- रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
क्या सेनेटरी नेपकिन एवं स्कूल यूनिफॉर्म खरीदने के लिए भी आर्थिक मदद की जाती है?
जी हाँ, कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत छात्राओं को सेनेटरी नेपकिन एवं स्कूल यूनिफॉर्म खरीदने के लिए भी आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
सेनेटरी नेपकिन एवं स्कूल यूनिफॉर्म खरीदने के लिए कितने रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है?
बिहार कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत सेनेटरी नेपकिन के लिए 300 रूपये, यूनीफोर्म के लिए 1 से 2 वर्ष की आयु में 600 रूपये, 3 से 5 वर्ष की आयु में 700 रूपये, 6 से 8 वर्ष की आयु में 1000 रूपये, एवं 9 से 12 वर्ष की आयु में 1500 रूपये प्रदान किये जाते है।
इस योजना का लाभ एक परिवार की कितनी बेटियां उठा सकती है।
इस योजना का लाभ एक परिवार की अधिकतम दो बेटियां उठा सकती है।