Ladli Laxmi Yojna MP 2021

Ladli Laxmi Yojna MP 2022 | मध्यप्रदेश लाड़ली लक्ष्मी योजना ऑनलाइन आवेदन, एप्लीकेशन फॉर्म

Ladli Laxmi Yojna MP 2022: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के बेटियों के लिए एक लाभकारी और कल्याकारी योजना लेकर आई है। इस योजना का नाम “MP Ladli Laxmi Yojana” है। योजना के जरिये राज्य की बेटियों को आर्थिक रूप से लाभ लिया जायेगा साथ ही उन्हें शिक्षा के स्तर को सुधार किया जायेगा। यह योजना बेटियों के लिए लाभकारी योजना होने वाली है। आज इस आर्टिकल के माध्यम से योजना के बारे में पूरी जानकारी देगे, जैसे कि आवेदन करने की प्रक्रिया, लाभ, उद्देश्य, पात्रता, जरूरी दस्तावेज, और योजना से जुडी अन्य जानकारी देगे। इसलिए आपसे अनुरोध है कि हमारे साथ बनें रहें और आर्टिकल को अंत तक पढिये।

Ladli Laxmi Yojna MP 2022 (लाड़ली लक्ष्मी योजना)

MP Ladli Laxmi Yojana Registration 2022: मध्य प्रदेश सरकार ने इस योजना की शुरुआत 1 अप्रैल 2007 में शुरू की गई। योजना के तहत राज्य की बालिकाओं को 1,18,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे उनके जीवन में आर्थिक सुधार, और शिक्षा के स्तर में सुधार होगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को एमपी लाडली लक्ष्मी योजना पंजीकरण 2022 करना होगा।

MP Ladli Laxmi Yojana पंजीकरण के लिए आप ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीके से कर सकते है। ऑफलाइन आवेदन के लिए आप नजदीकी महिला बाल विकास विभाग, आंगनवाड़ी केद्र, लोक सेवा केंद्र आदि में संपर्क करना होगा। योजना के तहत जो लाभ दिया जायेगा वह बेटियों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया जायेगा जोकि किश्तों में होगा।

Ladli Laxmi Yojna MP 2021

लाडली लक्ष्मी योजना के मुख्य तथ्य

पोर्टल का नामलाड़ली लक्ष्मी योजना 2022
किसके द्वारा शुरू की गईमध्यप्रदेश
विभाग का नाममहिला एवं बाल विकास विभाग , मध्य प्रदेश
लाभार्थीमध्यप्रदेश की सभी गरीब परिवार की लड़कियां
उद्देश्यबालिका जन्म के प्रति जनता में सकारात्मक सोच, लिंग अनुपात में सुधार, बालिकाओं की शैक्षणिक स्तर तथा स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार तथा उनके अच्छे भविष्य बनाने का उद्देश्य
आधिकारिक वेबसाइटhttp://ladlilaxmi.mp.gov.in/
साल2022
किस राज्य में लागू है मध्यप्रदेश
आवेदन का प्रकारऑनलाइन/ऑफलाइन

MP Ladli Laxmi Yojana का मुख्य उद्देश्य क्या है?

Ladli Laxmi Yojana MP: इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की गरीब कन्याओं के जीवन स्तर में सुधार लाना, और साथ ही बालिका जन्म के प्रति जनता में सकारात्मक सोच लाना, बालिकाओं की शैक्षणिक स्तर व स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार लाना, इसलिए मध्य प्रदेश में इस योजना की शुरुआत की है। योजना के जरिये राज्य के गरीब कन्या जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नही है, उनकी आर्थिक रूप से मदद करना है।

लाड़ली लक्ष्मी योजना के लाभ

  • इस योजना के जरिये गरीब परिवार की बालिकाओं को लाभ प्रदान किया जायेगा।
  • योजना का लाभ बेटी को 21 साल की उम्र में दिया जायेगा।
  • यदि बेटी की शादी 18 साल की आयु तक हो जाती है तो इस योजना का लाभ नही दिया जायेगा।
  • 21 साल की उम्र के बाद 1 लाख रूपये बेटी के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किये जाएगें।
  • मध्य प्रदेश लाडली लक्ष्मी योजना के तहत बालिकाओं के शिक्षा के स्तर और जीवन स्तर में सुधार आएगा।
  • इस योजना के जरिये बालिका की कक्षाओं के अनुसार, उनके बैंक खाते में किश्तों की राशि प्रदान की जाएगी।
  • यदि कोई लाभार्थी कन्या योजना का लाभ ले रही है और वह स्कूल छोड़ दे तो इस योजना का लाभ नही दिया जायेगा।
  • MP Ladli Laxmi Scheme 2022 का लाभ लेने के लिए बेटी के जन्म के पहले वर्ष में ही नामांकन किया जाना अनिवार्य है।
  • यदि किसी परिवार ने बेटियों को गोद लिया है तो वह भी mp online ladli laxmi yojana का लाभ ले सकते है।
  • लाभार्थी परिवार में 2 बेटियों को ही लाभ दिया जायेगा। यदि दूसरी संतान के रूप में एक साथ 2 बेटियों ने जन्म लिया है तो वह दोनों जुड़वाँ बेटियां भी इस योजना का लाभ ले सकती है।
  • E ladli laxmi yojna mp के तहत जो आर्थिक लाभ दिया जायेगा, उस पैसे से दहेज़ एक रूप में इस्तेमाल नही किया जा सकता।

MP Ladli Laxmi Yojana राशि का प्रदाय

लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत बालिकाओं को दी जाने वाली राशि का प्रदाय निम्न प्रकार है।

  • योजना के तहत बालिकाओं के नाम से रजिस्ट्रेशन के समय से लेकर लगातार पांच वर्षों तक 6-6 हजार दिए जायेगे, अर्थात कुल राशि रूपये 30000 बालिका के नाम से जमा किये जाऐगें।
  • जब बालिका कक्षा 6 में प्रवेश ले लेती है तो उसको रू.2000 दिए जायेगे।
  • जब बालिका कक्षा कक्षा 9 वीं में प्रवेश लेने पर रू.4000 दिए जायेगे।
  • जब बालिका कक्षा कक्षा 11 वीं में प्रवेश लेने पर रू.6000 दिए जायेगे।
  • जब बालिका कक्षा कक्षा 12 वीं में प्रवेश लेने पर रू.6000 दिए जायेगे।
  • अब अंत में जो भुगतान किया जायेगा वह बालिका की आयु 21 होने पर तथा कक्षा 12 वीं परीक्षा में सम्मिलित होने पर 1 लाख रूपये का भुगतान किया जायेगा।
  • इस योजना में शर्त यह होगी कि बालिका का विवाह 18 वर्ष की आयु के पूर्व न हुआ हो।
  • इस योजना के तहत जो राशि दी जाएगी वह E-Payment के माध्यम से दी जाएगी।

MP Ladli Laxmi Yojana Eligibility

  • आवेदक करने वाला परिवार मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • बेटी 18 वर्ष तक अविवाहित होनी चाहिए।
  • माता-पिता की आय का डाटा नही होना चाहिए।
  • यदि किसी परिवार ने बेटी को गोद लिया है तो उसके लिए प्रमाण पत्र होना जरूरी है।
  • आवेदक परिवार के पास योजना से जुड़े सभी जरुरी दस्तावेज होने चाहिए।

एमपी लाड़ली लक्ष्मी योजना जरुरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • माता-पिता का पहचान पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पैन कार्ड
  • राशन कार्ड
  • बैंक खाते का विवरण
  • यदि बालिका गोद ली है तो उसका कोई प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

MP लाड़ली लक्ष्मी योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2022

  • MP लाड़ली लक्ष्मी योजना पंजीकरण करने के लिए आवेदक को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज ओपन होगा।
  • इस पेज में आपको “आवेदन” के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • आवेदन के विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने के पेज ओपन होगा।
  • इस पेज में आपको “जनसामान्य” के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आप एक नए पेज पर आ जायेगे।
  • इस पेज में आपको निम्न न्यूनतम पात्रता मापक विकल्प भरने है जैसे कि:-
    • मै मध्यप्रदेश का मूल निवासी हूँ
    • मै आयकर दाता हूँ
    • किस बालिका हेतु आवेदन किया जा रहा है
    • बालिका का पंजीयन आंगनवाड़ी में कराया जा चुका है
  • सभी विकल्प भरने के बाद आपको घोषणा पत्र पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको “जानकारी सुरक्षित करें” पर क्लिक करना है।
  • लाड़ली लक्ष्मी योजना हेतु आवेदन ( जनसामान्य ) फॉर्म ओपन होगा जिसमे आपको “समग्र आईडी (9 अंक)” डालनी है।
  • समग्र आईडी डालने के बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म ओपन हो जायेगा।
  • इसमें आपको परिवार की जानकारी, टीकाकरण की स्थिति तथा पत्राचार की जानकारी, चौथी दस्तावेजों को अपलोड करना।
  • सभी दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करते है तो आपको रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होगा।
  • इस रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से आप आवेदन फॉर्म की स्थिति की जाँच कर सकते है।

MP Ladli Laxmi Yojana Form PDF (ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया)

  • सबसे पहले आपको नजदीकी महिला बाल विकास विभाग, आंगनबाड़ी केंद्र, लोक सेवा केंद्र में जाना है।
  • इसके बाद वहां से आपको लाड़ली योजना एप्लीकेशन फॉर्म ( Ladli Yojana Application Form) प्राप्त करना है।
  • इसके बाद आपको इस फॉर्म में जो भी जानकारी दी गई है, वह सभी भरनी है।
  • आपके द्वारा दी गई जानकारी सही सही भरनी है।
  • जानकारी देने के बाद आपको इस फॉर्म के साथ सभी जरूरी दस्तावेज संलग्न करने है।
  • इसके बाद आपको इस फॉर्म को महिला एवं बाल विकास कार्यालय में जमा करा देना है।
  • अब आपको रसीद प्राप्त कर लेनी है। इस रसीद से आप आवेदन के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है।

ladlilaxmi.mp.gov.in Login कैसे करें?

  • लॉग इन करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपको login बटन पर क्लिक करना है।
  • लॉग इन बटन पर क्लिक करने के बाद आपको सामने लॉग इन पेज ओपन होगा।
  • आपको सभी जरूरी जानकारी दर्ज करनी है और password डालकर लॉग इन कर लेना है।
  • इस तरह आप पोर्टल पर लॉग इन कर सकते है।

Ladli Laxmi Yojana Certificate Download

मध्य प्रदेश लाड़ली लक्ष्मी योजना का सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए आपको निचे दिए गये स्टेप को फॉलो करना है।

  • सबसे पहले आपको “लाड़ली लक्ष्मी योजना, म.प्र. – Ladli Laxmi Yojna M.P.” पर जाना है।
  • इसके बाद आपको होम पेज में प्रमाण पत्र के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपको “बालिका का पंजीयन क्रमांक भरें”
  • अब आपको खोजें बटन पर क्लिक करना है।
  • खोजें बटन पर क्लिक करने के बाद आपको आपके सामने MP Ladli Laxmi Yojana Certificate ओपन हो जायेगा।
  • इस Certificate को डाउनलोड करें।

बालिका का पंजीयन छात्रवृत्ति प्रपत्र कैसे भरें?

  • सबसे पहले आपको MP लाड़ली लक्ष्मी योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको होम पेज में आपको “छात्रवृत्ति पंजीयन” पर क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप छात्रवृत्ति पंजीयन पर क्लिक करते है तो आपके सामने एक पेज ओपन होगा जिसमे छात्रवृत्ति पंजीयन का फॉर्म होगा।
  • इसमें आपको सबसे पहले बालिका का पंजीयन क्रमांक भरना है।
  • बालिका का पंजीयन क्रमांक भरने के बाद आपको खोजें बटन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको सामान्य जानकारी, व्यक्तिगत जानकारी, बालिका की छात्रवृत्ति हेतु जानकारी भरें, शाला संबंधी जानकारी, पत्राचार हेतु जानकारी, बालिका की बैंक संबंधित जानकारी दर्ज करनी है।
  • इसके बाद आपको बैंक की पासबुक की छाया प्रति अपलोड करनी है।
  • अपलोड करने के बाद आपको “जानकारी सुरक्षित करें” बटन पर क्लिक करना है।
  • इस तरह आप छात्रवृत्ति प्रपत्र भर सकते है।

मध्य प्रदेश लाड़ली लक्ष्मी लिस्ट ऑनलाइन कैसे देखे ?

  • सबसे पहले आपको अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है।
  • इसके बाद आपको होम पेज दिखाई देगा।
  • इस पेज में आपको मध्य प्रदेश लाड़ली लक्ष्मी लिस्ट देखने के लिए आपको बालिका विवरण पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको जिला के चुनाव करना है।
  • अब आपको खोजें प्रकार चुनना है जोकि निम्न है:-
    • बालिका के नाम से
    • बालिका के माता के नाम से
    • बालिका के पिता के नाम से
    • बालिका के पंजीयन क्रमांक से
    • बालिका के जन्म दिनांक से
  • आवश्यकतानुसार विकल्प का चुनाव करके जानकारी दर्ज करनी है।
  • इसके बाद आपको खोजें बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने “Madhya Pradesh Ladli Laxmi List” ओपन हो जाएगी।

Madhya Pradesh Ladli Laxmi Helpline Number

  • Tel : Commissioner: 0755-2550910
  • Fax: 0755-2550912
  • E-mail: ladlihelp@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *